नाहन (हिमाचलवार्ता)। एफसीआई द्वारा पांवटा साहिब में खोला गया गेहूं खरीद केंद्र ज़िला के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। ज़िला के पांवटा दून के किसानों ने दस दिनों मे लगभग सवा करोड़ रूपये का गेंहू बेच दिया है।पांवटा साहिब मे स्थित भारतीय खाद्य निगम के गेंहू खरीद केंद्र पर किसान 6350 क्विंटल गेंहू बेच चुके है। उम्मीद के अनुरूप गेंहू की आमद अच्छी है और आने वाले दिनों मे और अधिक बढ़ सकती है।
जानकारी के मुताबिक गत वर्ष एफसीआई के खरीद केन्द्र मे किसानों ने कुल 22600 क्विंटल गेंहू बेचा था। इस बार उम्मीद की जा रही है कि गेंहू खरीद के आंकड़े मे एफसीआई पिछले वर्ष के टारगेट को क्रॉस कर देगा।
इस बार एफसीआई ने प्रति क्विंटल गेंहू के दाम मे 50 रुपए वृद्वि की है। इस बार किसानों को प्रति क्विंटल गेंहू के दाम 1975 रुपए मिल रहे है।
पांवटा अनाज मण्डी मे स्थित एफसीआई के गेंहू खरीद केन्द्र मे दस दिन मे ही किसानों द्वारा 6350 क्विंटल गेंहू बेचा जा चुका है।
संभावना जताई जा रही है कि इस बार फिर से यह आंकड़ा 22 हजार क्विंटल से अधिक पंहुच सकता है। 15 अप्रैल को गेंहू केंद्र शुरू हुआ है।
इस बार भी गेंहू की आमद अच्छी हो रही है। अब हर दिन औसतन 800 क्विंटल से अधिक गेंहू खरीदी जा रही है।एफसीआई के अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि जिन किसानों के बैंक एकाउंट एसबीआई मे है उन्हें 24 घण्टे के भीतर किसानो के उत्पाद की पेमेंट हो रही है। जबकि अन्य बेंक के लिए 48 घन्टे लग सकते है। यह सब किसानो की सुविधा के लिए किया गया है।
उन्होने बताया कि अभी तक उनके पास 6350 क्विंटल से अधिक गेंहू पंहुच चुका है। जिसकी कीमत एक करोड़, 24 लाख, 26 हजार 950 रुपए बनती है।
गेंहू की आमद अभी जारी है। उधर मंडी समीति सिरमौर के चेयरमैन रामेश्वर शर्मा ने बताया कि किसानों का बड़ा सहयोग मिल रहा है। किसान फोन करने के बाद ही अपनी गेंहू बेचने पंहुच रहे हैं जिससे व्यवस्था बनी हुई है।
