नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-होली हार्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन द्वारा स्कूल कैंपस में साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस साइंस ओलंपियाड में होली हार्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। इस विद्यालय के 5 विद्यार्थियों ने परीक्षा उतीर्ण कर दूसरे स्तर के लिए प्रवेश कर लिया है।स्कूल की प्रधानाचार्य एवं चेयरपर्सन सतिंदर गिल ने बताया कि साइंस ओलंपियाड प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी प्रांजल ममरोंन ने स्कूल रैंक में प्रथम स्थान, जोनल रैंक में 20वां व रीजनल रैंक में 129वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा जमा एक कक्षा के देवेश शर्मा ने स्कूल स्तर पर प्रथम रैंक, जोनल स्तर पर 24वां तथा रीजनल स्तर पर 368वां रैंक हासिल किया है।स्कूल की छात्रा इफरा फातिमा ने स्कूल स्तर पर द्वितीय, जोनल स्तर पर 25वां तथा रीजनल स्तर पर 383वां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ साथ जमा दो कक्षा के विद्यार्थी हरमंजीत सिंह ने स्कूल रैंक में प्रथम स्थान, जोनल स्तर पर चौथा तथा रीजनल स्तर पर 87वां स्थान जबकि पुलकित अग्रवाल ने स्कूल रैंक में दूसरा, जोनल रैंक में 12वां तथा रीजनल रैंक में 156वां स्थान प्राप्त किया है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3