पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):-पांवटा साहिब कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर द्वारा गाँव कांशीपुर में किसानों के लिए प्राकृतिक खेती पर फ़ील्ड डे का आयोजन किया गया I इस मोके पर किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में अवगत कराया गया तथा किसानों को ज़हरमुक्त खेती करने के लिए प्रेरित किया गया I कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक तथा विभागाध्यक्ष डा० पंकज मित्तल जी ने बताया प्राकृतिक खेती पर और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे ताकि किसानों को ज़्यादा से ज़्यादा प्रकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया जा सके , उन्होंने बताया के०वी०के० प्रदर्शनी फार्म में भी प्राकृतिक खेती के अंतर्गत विभिन्न फसलें लगायी गयी हैं Iवरिष्ठ प्रसार विशेषज्ञ श्रीमती संगीता अत्त्री, विषयवाद विशेषज्ञ डा० सौरव शर्मा, तथा डा० शिवाली धीमान ने किसानों विभिन्न विषयों जैसे प्राकृतिक खेती में जीवामृत, घनजीवमृत आदि का उपयोग व बनाने की विधि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया I कार्यक्रम में गाँव के दर्जनों किसानों ने भाग लिया व प्राकृतिक खेती की बारीकियों को जाना।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
