Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नींद के झोंके में मकान पर चढ़ा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग
    सिरमौर

    नींद के झोंके में मकान पर चढ़ा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग

    By Himachal VartaJanuary 23, 2023
    Facebook WhatsApp

    यशवंत विहार मारुति स्टेशन से 5 कदम पहले हुआ हादसानाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन यशवंत विहार एनएच पर मारुति सर्विस स्टेशन के समीप एक बड़ा टिप्पर मकान की बाउंड्री वाल तोड़ते हुए छत पर घुस गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक विक्रम सिंह बिलासपुर से पांवटा टिप्पर टेंपरेरी नंबर (एचपी 8880 ई) लेकर जा रहा था।सुबह करीब 8:30 बजे जैसे ही वह शिमला की ओर से पांवटा की ओर जा रहा था कि यशवंत विहार मारुति सर्विस स्टेशन के पास उसे नींद का झोंका आया और चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते सड़क से गुजर रही गाड़ियों को बचाते हुए चालक टिप्पर सड़क के किनारे मकान की बाउंड्री वाल तोड़ते हुए छत पर जा घुसा।घटना की जानकारी स्थानीय लोगो द्वारा थाना पुलिस नाहन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मकान मालिक सहित टिप्पर मालिक के बयान दर्ज कर कार्यवाही अमल में लाई गई। यहां यह भी बताना जरूरी है कि इस एनएच के हादसे वाली जगह ठीक ऊपर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय है।जहां बच्चों की अक्सर भीड़ लगी रहती है। लोगों के द्वारा सड़कों के किनारे अवैध रूप से अपने वाहन भी पार्क किए गए हैं। ऐसे में इस जगह हर वक्त दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। लोगों ने मांग की है कि सड़क के किनारे खड़े वाहनों को हटाकर पार्किंग वाली जगह पर लगाया जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.