श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( शोभा)संगड़ाह उपमंडल के नौहराधार गांव में आवारा कुत्ते ने दो नन्हे बच्चे पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।बता दें कि साढ़े चार वर्ष का अथर्व अपने घर में खेल रहा था। अचानक ही कुत्ता बच्चे पर झपट गया। कुत्ते ने बच्चे को अंगुली व सिर से नोचा। आस-पास के लोगों ने कुत्ते को भगाया।इसके बाद कुत्ते ने इसी गांव में गली में खेल रही दूसरी सात वर्षीय बच्ची रागिनी को मुंह पर बुरी तरह नोच दिया। बच्ची बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। गांव के लोगों ने कुत्ते को यहां से भगाया।दोनों बच्चों को परिजनों ने स्थानीय अस्पताल पहूंचाया। जहां अथर्व का इलाज चल रहा है। जबकि दूसरी बच्ची रागिनी की गंभीर हालत के चलते राजगढ़ अस्पताल रैफर किया गया है। परिजनों के अनुसार बच्ची को राजगढ़ से सोलन से पीजीआई रैफर कर दिया गया है। बच्ची की आंख की सर्जरी की जाएगी। इस घटना से गांव में डर का माहौल पैदा हो गया है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
