Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन शिमला रोड सराय के नाले से मिला शव
    सिरमौर

    नाहन शिमला रोड सराय के नाले से मिला शव

    By Himachal VartaFebruary 17, 2023
    Facebook WhatsApp

    मौके पर पहुंची पुलिस ने करी मृतक की शिनाख्त निकला गोबिंदगढ़ मोहल्ले का                                                             नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन शिमला एनएच पर आईटीआई से कुछ दूरी पर स्थित नाले से एक शव बरामद किया गया है। नाले में शव को देख कर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। स्थानीय लोगों के द्वारा इस बाबत नाहन पुलिस थाना को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को नाले से निकाला गया। शव की शिनाख्त के बाद पता चला कि मृतक व्यक्ति गोविंदगढ़ मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय जसवंत सिंह है।गोविंदगढ़ निवासियों से पता चला कि मृतक जसवंत सिंह ना केवल मानसिक रूप से बल्कि बोल पाने में भी अक्षम था। बावजूद इसके वह पूरे शहर में अक्सर घूमते हुए नजर आता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जसवंत सिंह पुत्र रतन सिंह घड़ी पहनने का बड़ा शौकीन था। यही नहीं जब कोई उससे टाइम पूछता था तो वह बड़ा खुश होकर समय भी इशारों में बताता था। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी ली गई।बताया गया है कि आईटीआई के समीप कुछ लोगों के द्वारा उसे बीती रात करीब 8:30 बजे शिमला रोड की ओर जाते हुए देखा गया था। संभावना जताई जा रही है कि मोड़ के समीप अंधेरा होने के कारण जसवंत सिंह मोड ना मुड़ते हुए सीधे ढांक में गिर गया। संभवत नीचे नाले के पानी में गिरने के कारण उसकी मौत होना बताया जा रहा है। मृतक जसवंत सिंह की शादी नहीं हुई थी। उसकी गुजर-बसर का जिम्मा उसके भाइयों पर था।जसवंत सिंह के अचानक इस तरह चले जाने से मोहल्ला गोविंदगढ़ की रौनक छिन गई है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के लोग उसके साथ हंसी मजाक कर लिया करते थे जिससे वह भी खुश रहता था और मोहल्ले वाले भी उसको छेड़कर चुस्कियां लिया करते थे। मगर अब उसके इस तरह से चले जाने पर पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.