नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): – पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को जरजा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अजय सोलंकी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि यहां करीब 2 दर्जन से अधिक परिवार रहते हैं और अभी तक यहां पर पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ है और लोगों को टैंकर के जरिए पानी मंगवाना पड़ता है।लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र के लिए जल शक्ति महकमे द्वारा दो लाइनें बिछाई जा रही है जिसमें से अढ़ाई इंच की एक लाइन एकमात्र व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए बिछाई जा रही है और बाकी सब लोगों के लिए डेढ़ इंच की पाइप बिछाई जा रही है जिस पर स्थानीय लोगों को आपत्ति है।स्थानीय लोगों ने विधायक से मांग करते हुए कहा है कि या तो सभी लोगों को अढ़ाई इंच की ही लाइन से पेयजल सप्लाई की जाए या फिर एकमात्र यहां डेढ इंच की पाइपलाइन बिछाई जाए। स्थानीय लोगो ने साफ शब्दों मेंकहा है कि एकमात्र व्यक्ति के लिए यहां पाइपलाइन को नहीं बिछाने दिया जाएगा। वही वधायक अजय सोलंकी ने भी कहा है कि प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय लोगों को पेयजल सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी एकमात्र व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए यहां अलग से पाइपलाइन नही बिछाने दी जाएंगी और इस बाबत उन्होंने जलशक्ति महकमे को भी निर्देश जारी किए है।प्रतिनिधिमंडल में अर्जुन ठाकुर पुरुषोत्तम ठाकुर रणवीर ठाकुर, राजन सिंह, प्रकाश भारद्वाज ,सतीश शर्मा, दीप राम , लायक राम आदि मौजूद थे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
