Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    • सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»आस्था»निर्जला एकादशी पर नाहन में महिलाओं ने लगाई छबील
    आस्था

    निर्जला एकादशी पर नाहन में महिलाओं ने लगाई छबील

    By Himachal VartaMay 31, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचलवार्ता न्यूज़

    नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़  (राजीव कुमार ):- निर्जला एकादशी के अवसर पर यशवंत विहार जड़जा के बाला सुंदरी मंदिर के पास शरबत की छबील सजाई गई। शरबत की यह छबील स्थानीय महिलाओं के द्वारा लगाई गई। निर्जला एकादशी के अवसर पर लगाई गई इस शरबत की छबील में सैकड़ो की तादाद में आने-जाने वाले यात्रियों ने ठंडा शरबत पियायही नहीं निर्जला एकादशी का महत्व जानने वाले कई श्रद्धालुओं के द्वारा अपने अपने घरों के समीप प्रमुख सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया। निर्जला एकादशी के महत्व को बताते हुए कुसुम शर्मा ने बताया कि यह व्रत बड़ा ही फलदाई होता है। उन्होंने बताया कि साल में 24 एकादशी व्रत होते हैं।मगर साल में एक बार आने वाला निर्जला एकादशी का व्रत रखने मात्र से और व्रत रखने की जरूरत नहीं होती है। उन्होंने बताया कि निर्जला एकादशी का व्रत सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। वहीं दर्शना देवी ने बताया कि इस दिन सूर्य उदय से लेकर द्वादशी के सूर्य अस्त होने तक अन्न जल का त्याग किया जाता है।यहां बता दें कि निर्जला एकादशी के व्रत को रखने की परंपरा महर्षि वेदव्यास के द्वारा की गई थी। महर्षि व्यास ने भीम को इस व्रत का महत्व बताया था। तभी से ये परंपरा चली आ रही है। निर्जला एकादशी पर शहर में जगह-जगह शरबत की छबील लगाई गई। लोगों के द्वारा मंदिरों में दान पूजन आदि भी किए गए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    • कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में‌ बनी सिरमौर चैंपियन
    • माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
    • आदेश जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.