शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। इसीलिए सुक्खू मंगलवार को अचानक दिल्ली के लिए जुब्बड़हट्टी से नियमित फ्लाइट में गए। हिमाचल प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। इसीलिए सुक्खू मंगलवार को अचानक दिल्ली के लिए जुब्बड़हट्टी से नियमित फ्लाइट में गए। दरअसल, राज्य में नया हेलिकॉप्टर अभी आया नहीं है और पुराने की लीज 1 जून को खत्म हो चुकी है। नया हेलिकॉप्टर लेने के लिए 15 जून को फिर से टेंडर लगाए गए हैं, जो 1 जुलाई को खुलेंगे। उसके बाद ही तय होगा कि नया कब तक आएगा। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री को मंगलवार को अचानक दिल्ली जाना था तो उन्हें जाने के लिए हेलिकॉप्टर नहीं था। चूंकि राज्य सरकार ने 1 जून से हेलिकॉप्टर की सेवाओं को बंद कर दिया है। ऐसा किए जाने से इस महीने हेलिकॉप्टर पर एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ है। इससे सामान्य प्रशासन विभाग की बचत भी हुई है।अधिकारी बोले, सरकार अपने गैर जरूरी खर्च कम करने पर ध्यान केंद्रित कर रही
सामान्य प्रशासन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नए आर्थिक संसाधन सृजित करने के साथ राज्य सरकार अपने गैर जरूरी खर्च कम करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली और चंडीगढ़ में हिमाचल सदन और भवन का किराया सभी के लिए 200 से बढ़ाकर 1,200 रुपये कर दिया है।
Breakng
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
Tuesday, October 6
