शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राजधानी शिमला में हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा कर रख दी है। 2 घंटे की बारिश से शहर के नाले बंद हो गए, जिससे गंदगी लोगों की दुकानों व घरों में जा घुसी। इस बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल कर रख दी। बस स्टैंड में नारायण भवन के 4 घरों में पानी भर गया। इसके अलावा यहां पर 3 से ज्यादा दुकानों में नाले के बंद होने से सारा मलबा व गंदगी दुकानों में घुस गई, जिससे दुकानों में रखा खाने-पीने को सारा सामान खराब हो गया है। इससे दुकानदारों को काफी नुक्सान पहुंचा हैदुकानों व घरों में मलबा घुसने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत निगम प्रशासन से की है। निगम आयुक्त से बस स्टैंड के लोग मिलने पहुंचे और बंद नालों को खोलने व चैनेलाइजेशन करने की मांग उठाई। इसके अलावा संजौली में नालियों के बंद होने से बारिश का पानी लोगों की दुकानों में घुस गया। वहीं यूएस क्लब से लिफ्ट की ओर को जाने वाली वीआईपी सड़क पर मलबा आने के बाद वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। गनीमत रही कि इन दौरान कोई पेड़ यहां पर पार्क वाहनों पर नहीं आ गिरा। वहीं बारिश से नाभा में एक भवन के साथ लगता डंगा भी गिर गया है, जिससे आसपास के भवनों को खतरा पैदा हो गया है।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
