शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रदेश के सरकारी हिंदी मीडियम स्कूलों को इंगलिश मीडियम करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सरकार ने शिक्षा विभाग से मामले पर स्कूलों का ब्यौरा मांगा है।शिमला (प्रीति): प्रदेश के सरकारी हिंदी मीडियम स्कूलों को इंगलिश मीडियम करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सरकार ने शिक्षा विभाग से मामले पर स्कूलों का ब्यौरा मांगा है। वर्तमान में कितने स्कूल इंगलिश और हिंदी मीडियम हैं, कितने स्कूलों में हिंदी और इंगलिश दोनों मीडियम में पढ़ाई करवाई जा रही है, सरकार ने विभाग से यह जानकारी मांगी है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने भी सभी जिला उपनिदेशकों से मामले पर रिपोर्ट तलब कर ली है। इसके बाद विभाग यह रिपोर्ट सरकार को भेजेगा।कांग्रेस पार्टी ने किया था चुनावी वायदा
बता दें कि कि कांग्रेस पार्टी के इस बार के चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश के सरकारी स्कूलों को इंगलिश मीडियम करना शामिल था, ऐसे में अब प्रदेश सरकार ने अपना चुनावी वायदा पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में स्कूलों से ब्यौरा मंगवाया गया है। इस दौरान प्राइमरी, मिडल, हाई व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में हिंदी के साथ-साथ इंगलिश मीडियम भी शुरू किया जाना है। हालांकि प्रदेश के 30 प्रतिशत से अधिक प्राइमरी स्कूलों में हिंदी और इंगलिश मीडियम में पढ़ाई करवाई जा रही है। कई स्कूलों में शिक्षकों ने यह पहल की है। शिमला, सोलन सहित कई जिलों के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को इंगलिश मीडियम में पढ़ाई करवाई जा रही है।
Breakng
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
Tuesday, October 6
