शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनता से किए गए वादों से भागने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक बयान में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में दी गई कांग्रेस की गारंटियां सबसे बड़े मुद्दे हैं। सत्ता में आए सरकार को 8 महीने हो आए पर प्रदेश की 22 लाख महिलाएं 1500 रू प्रति महीने का इंतजार कर रही है। सरकार इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दे रही है।
किसान गोबर के ढेर लगाकर बैठा है। किसानों ने लाखों लाखों रुपए खर्च करके पशु खरीद लिए हैं। परंतु प्रदेश में दूध खरीदने के बारे में कोई पॉलिसी नहीं आई है। किसान लोन पर ब्याज भर रहा है, दूध 40 रू प्रति लीटर बिक रहा है। इस दूध को 100 रू प्रति लीटर खरीदने की गारंटी भी कांग्रेस नेताओं ने दी थी।प्रदेश में बेरोजगारों को एक लाख नौकरियां पहले साल ही मिलनी है। इस तरह पांच साल के कार्यकाल में 5 लाख नौकरियां देने की गारंटी चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने दी थी। एक साल पूरा होने को आया है। एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं मिली है। हजारों लोग नौकरी से निकाले जा चुके हैं। कई विभागों में तो आउटसोर्स कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिल रही है। इसके अलावा 7 गारंटियां और हैं, जो कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में जनता को दी थी। हम जानना चाहते हैं कि सरकार प्रदेश की जनता को दी गईं गारंटियां पूरी क्यों नहीं कर रही है। लोगों को बरगलाया क्यों जा रहा है
कांग्रेस सरकार ने बीजेपी की पूर्ववर्ती जयराम ठाकुर सरकार द्वारा खोले गए 1000 संस्थान बंद किए। आज 8 महीने हो गए हैं। कांग्रेस सरकार ने आज तक इस बात का जवाब नहीं दिया कि यह संस्थान क्यों बंद किए गए। चिकित्सालय चल रहे थे, डॉक्टर बैठा हुआ था पर सस्थान बंद कर दिए। तहसीलें, उप तहसीलें, पटवार सर्कल, एसडीएम के दफ्तर, एक्सईएन, एसडीओ, जेई के दफ्तर सब चल रहे थे। इस सरकार ने सब बंद कर दिए। यह कांग्रेस सरकार की 10 गारंटियों का हिस्सा नहीं था। जो गारंटी नहीं दी, उसे पूरी कर रहे हैं और जो गारंटी दी है उसको पूरा न कर अलग-अलग मुद्दों की तरफ ध्यान भटकाने में लगे हैं।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
