Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण कार्यों में लाई जाए तेजी—अपूर्व देवगन
    चंबा

    आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण कार्यों में लाई जाए तेजी—अपूर्व देवगन

    By Himachal VartaSeptember 18, 2023
    Facebook WhatsApp
    चंबा , ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने ज़िला में महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में समन्वित प्रयासों की आवश्यकता जताई है ।उपायुक्त ने आज ज़िला स्तर पर कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों के तहत प्रगति की समीक्षा की।आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण को लेकर प्रगति की समीक्षा करते हुए अपूर्व देवगन ने असंतोष जाहिर करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश जारी किए ।उपायुक्त ने निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण को खंड विकास अधिकारियों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के निर्देश भी दिए ।साथ में उन्होंने यह भी कहा कि विगत समय के दौरान लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।
    ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर उपायुक्त ने विशेषकर कम लिंगानुपात वाली ग्राम पंचायतों में जानकारी एवं जागरूकता से संबंधित गतिविधियों को और अधिक बढ़ाने के निर्देश जारी किए ।
    उपायुक्त ने किशोरियों में व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित जागरूकता गतिविधियों को और अधिक बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए ज़िला कार्यक्रम अधिकारी को विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य योजना तैयार करने को भी कहा ।
    इस दौरान पोषण अभियान, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बेटी है अनमोल योजना, मदर टेरेसा असहाय संबल योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर , विधवा पुनर्विवाह योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा भी की गई ।
    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
    उपायुक्त ने बैठक में अनुपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर तथा पांगी पर भी कड़ा संज्ञान लिया ।
    इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला योजना अधिकारी गौतम शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राकेश कुमार, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाड़क, उपनिदेशक एवं प्रयोजन अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ओपी ठाकुर, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. किरण शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, प्रभारी सखी वन स्टॉप सेंटर मधुबाला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.