कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) दिल्ली से भुंतर को आने वाले एलाइंस एअर की 48 सीटर जहाज को अब अमृतसर से भी जोड़ा गया है। यह उड़ान हर सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को तीन दिन कुल्लू से अमृतसर और अमृतसर से कुल्लू चलेगी। इसका न्यूनतम किराया मात्र 1999 रुपये प्रति सीट होगा। एक अक्तूबर से भुंतर हवाई अड्डा से पहली उड़ान कुल्लू से अमृतसर से बीच होगी। इसके लिए एलाइंस एअर ने तैयारियों को शुरू कर दी हैं। जहाज भुंतर से सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को सुबह 8:10 रवाना होगा और 9:20 बजे अमृतसर पहुंचेगा। अमृतसर से कुल्लू के लिए वापस 9:45 उड़ेगा और 10:55 पहुंचेगा। इस उड़ान से सैलानी आनंद ले सकेंगे और इसे कुल्लू-मनाली के पर्यटन को भी लाभ मिलेगा। दशहरा से पूर्व कुल्लू से अमृतसर को जोड़ने से पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है। पंजाब के सबसे बड़े शहरों में से एक अमृतसर धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इससे कुल्लू से जाने वालों लोगों को भी सुविधा मिलेगी। इससे स्वर्ण मंदिर के दर्शन भी लोग आराम से कर पाएंगे। भुंतर में एलाइंस एअर के स्टेशन मैनेजर मनीष कुमार ने कहा कि एक अक्तूबर से दिल्ली से आने वाली उड़ान को अमृतसर के साथ जोड़ा गया है। वहीं भुंतर एयरपोर्ट के अधिकारी रवि श्रीवास्तव ने कहा कि अमृतसर को जोड़ने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को पंख लगेंगे। उल्लेखनीय है कि सड़क से अमृतसर से कुल्लू के 360 किमी सफर के लिए आठ घंटे लगते हैं।
Breakng
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
Sunday, October 4
