शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राजकीय महाविद्यालय चायल कोटी में राजनीति विज्ञान विभाग ने संविधान दिवस मनाया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से संविधान के बारे में छात्रों को अवगत करवाया। इस मौके पर संविधान पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अतुल और आशीष ने प्रथम स्थान हासिल किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली ने भारतीय संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान में सभी नागरिकों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है और हर वर्ग को प्रतिनिधित्व प्रदान किया है। उन्होंने छात्रों से संविधान के मूल्यों पर चलने का आह्वान किया।डॉ देवेंद्र शर्मा ने अपने व्याख्यान में संविधान के महत्व, उसके मूल्य एवं चुनौतियों को उजागर किया और विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों पर चल कर लोकतंत्र को समृद्ध करने का आह्वान किया। मुस्कान ने संविधान निर्माण प्रक्रिया पर एक कला प्रदर्शनी लगाई। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तावना की जानकारी दी। सचिन ने संविधान पर स्वरचित कविता से लोगों का ज्ञानवर्धन किया। संविधान पर उपयोगी जानकारी का छात्रों ने फायदा उठाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षक और कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Breakng
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
Thursday, July 23
