Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»24 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर स्कीम वर्करों की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा,
    शिमला

    24 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर स्कीम वर्करों की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा,

    By Himachal VartaJanuary 16, 2024
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)24 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर स्कीम वर्करों की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके लिए शिक्षा खंड सुन्नी के अंतर्गत मिड डे मील कार्यकर्ताओं की सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मिड-डे मील खंड सुन्नी की कोषाध्यक्ष चम्पा ने की। इस दौरान सीटू जिला शिमला कोषाध्यक्ष बालक राम ने विशेष तौर पर शिरकत करते हूए आगामी रणनीति तैयार की। बैठक में लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सीटू जिला कोषाध्यक्ष बालक राम ने बताया कि स्कीम वर्करों में मिड-डे मील, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे तथा इस दौरान संबंधित अधिकारियों के माध्यम से अपने अपने क्षेत्रों के सांसदो को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।स्कीम वर्करों की मांगों में 12 महीने का वेतन प्रदान करने, छुट्टियों एवं वर्दियों की सुविधा प्रदान करने, स्कूल बंद होने पर दूसरे नजदीक के स्कूलों में स्कीम कर्मचारियों को मर्ज किए जाने, समय पर वेतन की अदायगी होने तथा नियमित वेतन प्रदान करने की मांगें मुख्य तौर पर शामिल रहेंगी। मिड-डे मील कार्यकर्ताओं के बाद आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठकें की जाएंगी तथा एक संयुक्त मोर्चा बनाकर ज्ञापन दिए जाएंगे। सुन्नी में 24 जनवरी को तहसीलदार के माध्यम से शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस दौरान मिड-डे मील खंड सुन्नी की कोषाध्यक्ष चंपा ने बताया कि शिक्षा खंड सुन्नी के तहत मिड डे मील कार्यकर्ताओं को दो-तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। कई जगह तो वेतन के बिना चार महीने हो गए हैं। इस दौरान प्रभा, कल्पना, यशपाल अनिल, नार कला, लीलावती, राधा, द्रोपती निर्मला, रीता, इंद्रा तथा अन्य शामिल रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.