Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
    शिमला

    हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

    By Himachal VartaFebruary 24, 2024
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी दी है। प्रदेश भर में बर्फबारी और बारिश के दौर को देखते हुए अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने दो दिन तक मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है, लेकिन इस अवधि के दौरान प्रदेश के तीन जिलों में अत्यधिक ठंड पडऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर में शीतलहर का प्रकोप होने की बात कही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। 26 फरवरी से प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी।इस दौरान संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य विभागों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में तेजी से कमी आई है। वहीं प्रदेश के नौ शहरों में तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। कुकुसमेरी में माइनस 14 डिग्री, समधो में माइनस 8.9 डिग्री, नारकंडा में माइनस 3.7 डिग्री, भरमौर में माइनस 2.5 डिग्री, रिकांगपिओ में माइनस 1.5 डिग्री, सेयोबाग में माइनस 1.0, कुफरी में माइनस 1.2 डिग्री और मनाली में माइनस 1.9 डिग्री तापमान है। जबकि अन्य शहरों की बात करें, तो शिमला 1.2 डिग्री, धर्मशाला 5.2 डिग्री, ऊना में 3.2 डिग्री, सोलन में 0.7 डिग्री और नाहन में रात का तापमान 6.1 डिग्री बना हुआ है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.