Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र को 165 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।
    शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र को 165 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

    By Himachal VartaMarch 16, 2024
    Facebook WhatsApp
    शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 165 करोड़ रुपए की 25 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 9.54 करोड़ रुपए की लागत के एमजीएमएससी खनेरी के ट्रॉमा केंद्र, 6.95 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित स्नातकोतर महाविद्यालय रामपुर के विज्ञान खंड, 9.85 करोड़ रुपए लागत से निर्मित खेल परिसर दत्तनगर, महात्मा गांधी राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय कोटला में 16.05 करोड़ रुपए के लेक्चर थियेटर ब्लॉक, 11.75 करोड़ रुपए के सिविल इंजीनियर ब्लॉक और 16.04 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित मेकैनिकल ब्लॉक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने तहसील रामपुर की ग्राम पंचायत देव नगर के गांव के लिए मछाडा खड्ड से 2.20 करोड़ रुपए की उठाऊ जल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत बगलती के गांव अडू ज्वालडा के लिए 1.10 करोड़ रुपए की उठाऊ जल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत शाहधार में हरिजन बस्ती टालरा, मझगांव, रंगोरी, ओडीधार, डेऊ, कुन्नी और शाहधार के लिए 2.13 करोड़ रुपए के लिए पेयजल योजना, तहसील ननखड़ी की ग्राम पंचायत जाहू, खूनी के जाहू, जून्नी, बनी, बासा और गाहन के लिए नून खड्ड से 2.24 करोड़ रुपए की जल आपूर्ति योजना, उप-मंडल रामपुर में लोगों के लिए जल शक्ति के अन्तर्गत 2 करोड़ रुपए से उठाऊ जल आपूर्ति योजना, तहसील रामपुर की उप-तहसील तकलेच के अंतर्गत जल शक्ति के तहत 1.85 करोड़ रुपए से विभिन्न जल आपूर्ति योजनाओं के सुदृढ़ीकरण और उप-मंडल ननखड़ी में जल शक्ति के अन्तर्गत 1.85 करोड़ रुपए से विभिन्न जल आपूर्ति योजनाओं के सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने 9.45 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने वाले गानवी फांचा सडक़ के स्तरोन्यन कार्य, 7.77 करोड़ रुपए रतनपुर शाह गुरी बासरा से चाडली सडक़ के स्तरोन्यन, 8.04 करोड़ रुपए के झाकड़ी खड़ाकग से मकुरोला गौरा सडक़ के स्तरोन्यन और 2.96 करोड़ रुपए के सनई से संदल सडक़ की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने नगर परिषद रामपुर बुशहर के नवनिर्मित वार्ड नम्बर-6 और 7 के लिए 18.50 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाली जल आपूर्ति योजना के संवद्र्धन कार्य, महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के लिए 7 करोड़ 46 लाख रुपए से निर्मित होने वाली उठाऊ जल आपूर्ति योजना, तहसील रामपुर की ग्राम पंचायत निरथ के लिए 13.94 करोड़ रुपए से मछाडा खड्ड से निरथ के लिए उठाऊ सिंचाई योजना, 90 लाख रुपए से ग्राम पंचायत कूट के गांवों के लिए रोपनी खड्ड से जल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत भडावली में 7.52 करोड़ रुपए से बहाव सिंचाई योजना कुमसू के संवद्र्धन कार्य, तहसील ननखड़ी में 74 लाख रुपए से ग्राम पंचायत कलेडा में मझेवटी की फौला-लड्डीधार बहाव सिंचाई योजना के सुधार कार्यों, 2.56 लाख रुपए से ग्राम पंचायत देव नगर में पलानू बहाव सिंचाई योजना के सुधारीकरण, 2.24 करोड़ रुपए से रामपुर शहर में सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वाल) के निर्माण की आधारशिला रखी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.