Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»संकट की घड़ी में नाहन के लोगों दिया बहुमूल्य सहयोग-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    संकट की घड़ी में नाहन के लोगों दिया बहुमूल्य सहयोग-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaApril 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    भोजन, मास्क और सेनिटाईजर के वितरण में स्वैच्छा से आ रहे आगे
    नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 28 हजार सिले हुए मास्क का वितरण
      नाहन। कोरोना महामारी के बीच चल रहे संकट में नाहन क्षेत्र के लोगों ने मिसाल कायम करते हुए भोजन, मास्क और सेनिटाईजर वितरण में प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभाई है। नाहन विधानसभा क्षेत्र में अभी तक 3940 मोदी राशन किट, 102,900 फूड पैकेट, 27,884 फेस मास्क, 350 सुरक्षा गाउन, 10 हजार से अधिक सेनेटाईजर के अलावा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष में 40,25,891 रुपये का योगदान दिया गया है।
    विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने यह जानकारी आज नाहन के होटल कबीरा में चैरिटी आधार पर कम्यूनिटी किचन के प्रवास के बाद कही। डा. बिन्दल ने कबीरा होटल में पहुंचकर भोजन वितरण में कार्यरत शहर की युवा टीम के सदस्यों का हौंसला बढ़ाया और नगरजनों की ओर से भोजन पैकेट के आवंटन के लिए आभार जताया। उन्होंने कबीरा होटल में चल रहे कम्यूनिटी किचन के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
    डा. राजीव बिन्दल ने आज माता बालासुंदरी आईटीआई में चैरिटी आधार पर चल रहे मास्क सिलाई के कार्य का जायजा भी लिया। उन्होंने मास्क सिलाई में कार्यरत महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत मास्क पहनना अनिवार्य है और इस कार्य को हमारी बहनें बहुत अच्छे से निभा रही हैं।
    डा. बिन्दल ने आज नाहन के ऐतिहासिक चौगान में पहुंच कर कोरोना महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग कार्य में अपना सहयोग दे रहे एनसीसी के युवाओं को फूल भेंट कर उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कोरोना की जंग में सोशल डिस्टेंसिंग अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस कार्य में सुरक्षा कर्मियों के साथ हमारे एनसीसी की छात्र और छात्राएं भी आगे बढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने नाहन शहर में सोशल डिस्टेंसिंग में सहायता करने के लिए तैनात समस्त एनसीसी कैडेटस का आभार जताते हुए कहा कि उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।
    डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि कोरोना महामामारी के दौरान कफर्यू और लॉक डाउन के दौरान प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभी तक 3,92,087 फूड पैकेट, 91,642 मोदी राशन किट, 14,26,088 फेस कवर यानि मास्क, पीएम केयरर्स फड 1,70,12,433 रुपये, सीएम कोविड फंड 6,19,04,351 रुपये का योगदान भाजपा ने दिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.