Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल ने कहा वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लोगों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की तरह सब्जी की सुरक्षात्मक उपलब्धता हो
    हिमाचल प्रदेश

    हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल ने कहा वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लोगों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की तरह सब्जी की सुरक्षात्मक उपलब्धता हो

    By Himachal VartaApril 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल ने कहा वैश्विक महामारी कोरोना के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन अवधि के दौरान लोगों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की तरह सब्जी की सुरक्षात्मक उपलब्धता और किसानों तथा उपभोगताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत प्रदेश के सब्जी उत्पादकों को सैनेटाईजर की 7000 बोतल मुफ्त में उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
    श्री जे पी दलाल ने कहा कि किसानों को बताया गया है कि मंडी व अपने खेतों इत्यादि में कार्य करते समय अपने हाथों पर इस सैनेटाइजर को समय समय पर लगाते रहें ताकि कोरोना महामारी से बचाव किया जा सके।
    उन्होंने कहा कि इस संकट के समय किसानों की उपज खरीदने में सोशल डिस्टेंसिंग एक बड़ा चैंलेंज था जिसका पूर्ण रूप से पालन हो, इसके लिए हमने कई मंडियां स्थापित की है। सभी मंडियों में काम सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि कल शाम तक 31 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद और तीन लाख के आसपास सरसों की खरीद की गई है।
    उन्होंने कहा कि पिछले साल के मुकाबले हमने इस साल एक दिन में साढ़े चार लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। उन्होंने कहा कि किसानों को बेमौसम बारिश की वजह से या किसी भी और अव्यवस्था के कारण कोई परेशानी नहीं होने देंगे।
    कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सबसे पहले बाजरा और सरसों की खरीद को एमएसपी पर खरीदा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने फसल बीमा के माध्यम से किसानों के नुकसान के लिए सबसे ज्यादा मुआवजा दिया है। किसानों के लिए बिजली की व्यवस्था सबसे अच्छी की है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल को पूरा पानी दिया है, दक्षिण हरियाणा में टेलों तक कभी पानी नहीं पहुंचाया गया, वहां हमारी सरकार ने पानी की पूर्ण व्यवस्था की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.