Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लाॅकडाउन अवधि के दौरान होम डिलीवरी से बारह लाख से अधिक व्यक्ति लाभान्वितः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    लाॅकडाउन अवधि के दौरान होम डिलीवरी से बारह लाख से अधिक व्यक्ति लाभान्वितः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaMay 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार सुनिश्चित कर रही है कि लोगों को आवश्यक वस्तुओें की होम डिलिवरी की जाए ताकि लाॅकडाउन की अवधि के दौरान उनके आवागमन में कमी लायी जा सके।

    उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य में खाद्य, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है और किसी को भी चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि सभी वस्तुओं की निर्बाध और निरंतर आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित की जा रही है। सरकार ने विभिन्न वस्तुओं की होम डिलिवरी के लिए पूरे प्रदेश में 1,706 विक्रेताओं को नामांकित किया है जिससे अब तक 12,82,334 लोग लाभान्वित हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन अवधि के दौरान दवाओं की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, राज्य में दवाईयों की होम डिलीवरी के लिए 575 विक्रेताओं को अधिकृत किया गया है। इनमें बिलासपुर में 20, चंबा में 09, हमीरपुर में 32, कांगड़ा में 44, कुल्लू में 19, लाहौल-स्पीति में एक, मंडी में 93, शिमला में 125, सिरमौर में 165, सोलन में 40 और ऊना जिले में 23 दवा विक्रेता शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में कुल 1,507 व्यक्ति, चंबा में 550, हमीरपुर में 1,472, कांगड़ा में 14,542, किन्नौर में 23, कुल्लू में 387, लाहौल-स्पीति में 73, मंडी में 2,267, शिमला में 7,111, सिरमौर में 1,936, सोलन में 14,101 और ऊना में 404 व्यक्ति दवाओं की होम डिलीवरी से लाभान्वित हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि हर घर में किराने की वस्तुओं की आवश्यकता होती है और 610 विक्रेताओं को राज्य के सभी हिस्सों में किराने की वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए नामांकित किया गया है, जिससे 1,61,955 व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। इसी तरह, फलों और सब्जियों की होम डिलीवरी के लिए 526 विक्रेताओं को नामांकित किया गया है, जिससे 10,75,572 व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। इसके अलावा, अब तक 130 व्यक्ति पके भोजन की होम डिलीवरी से लाभान्वित हुए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.