Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»क्वारटाईन के नियमों का पालन करवाने व कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नियुक्त किये निगरानी कर्मी – डॉ परुथी
    हिमाचल प्रदेश

    क्वारटाईन के नियमों का पालन करवाने व कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नियुक्त किये निगरानी कर्मी – डॉ परुथी

    By Himachal VartaMay 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    बाहरी राज्यों से जिला में आ रहे लोगों पर निगरानी रखने के लिए की गई नियुक्ति
    नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर.के. परुथी ने हिमाचल प्रदेश महामारी कोविड 19 (संशोधन) विनियम, 2020 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर परिषद नाहन व पांवटा साहिब के कार्यकारी अधिकारी और सचिव, नगर पंचायत राजगढ, नगर परिषद् व नगर पंचायत के सभी पार्षद, जिले की सभी 228 ग्राम पंचायतों के प्रधान, वार्ड सदस्य को निगरानी कर्मी के रूप में नियुिक्त किया गया है ताकि जिला मेें बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में आ रहे लोगों पर निगरानी रखी जा सके व सख्ती के साथ क्वारंटाईन के नियमों का पालन करवाया जा सके और कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
    उन्होंने बताया कि निगरानी अधिकारी सरकार द्वारा 29 अप्रैल 2020 को जारी किए आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे।
    उन्होंने बताया कि जो लोग बाहरी राज्यों से जिला में प्रवेश कर रहे है उन सभी लोगों को सम्बंधित ग्राम पंचायत, नगर पालिका व नगर पंचायत में रजिस्टर्ड करवाना आवश्यक होगा ताकि वह क्वारंटाईन रह सके और अगर कोई इन आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ आईपीसी व आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 के तहत कानूनी कार्रवाही की जायेगी।
    उपायुक्त ने बताया कि जिला के सभी उपमण्डलाधिकारी इन निर्देशों के कार्यान्वयन की निगरानी करेंगे। उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी और आपदा प्रबन्धक अधिनियम 2005 की धारा 188, 269, 270 और 271 के तहत उपमण्डलाधिकारी कार्रवाही करेंगे।
    उन्होंने बताया कि जिला के सभी उपमण्डलाधिकारी, परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला पंचायत अधिकारी और जिला के सभी खण्ड विकास अधिकारी सरकार द्वारा 29 अप्रैल 2020 को जारी किए आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.