Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कालाअंब में कोरोना वॉरियर्स चुनौतियों के बीच निभा रहे फर्ज, नाकों पर पुलिस का सख्त पहरा
    हिमाचल प्रदेश

    कालाअंब में कोरोना वॉरियर्स चुनौतियों के बीच निभा रहे फर्ज, नाकों पर पुलिस का सख्त पहरा

    By Himachal VartaMay 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    कोविड-19 की जंग में पुलिसकर्मी सिरमौर जिला की सीमाओं पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं
    ईटीवी से बातचीत करते हुए एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि जिला की सीमाएं 3 राज्यों के साथ सटी हुई है
    लिहाजा इससे काफी लंबी अंतरराज्यीय सीमा पड़ोसी राज्यों के साथ है
    नाहन। तीन राज्यों उत्तराखंड, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के साथ सटे जिला सिरमौर में पुलिस पूरी चौकसी के साथ दिन रात अपनी सेवाएं दे रही है। पूरे जिला में 16 इंटर स्टेट नाकों पर पुलिस का कड़ा पहरा है। यूं तो हर नाके पर पुलिस पूरी शिद्दत के साथ अपनी ड्यूटी कर रही है, लेकिन कालाअंब नाके पर पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।

    दरअसल औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब हरियाणा के साथ सटा हुआ है. यहां की भौगोलिक परिस्थिति थोड़ी अलग है, यहां चोर रास्तों के साथ-साथ कई जगहों से कोई भी व्यक्ति आसानी से प्रवेश कर सकता है। साथ ही दोनों राज्यों में कर्फ्यू में दी गई ढील के समय में भी अंतर हैे। यही वजह है कि यहां सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के लिए कई चुनौतियां हैं, लेकिन हर एक चुनौती का सामना करते हुए कालाअंब में पुलिस चोर रास्तों सहित पूरे इलाके पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

    एसपी अजय कृष्ण शर्मा की मानें तो सिरमौर जिला में काफी लंबी अंतरराज्यीय सीमा है। पूरी सीमा की निगरानी करने के साथ-साथ जवान चौकसी के साथ ड्यूटी दे रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि जिला की सीमाएं 3 राज्यों के साथ सटी हुई है। लिहाजा इससे काफी लंबी अंतरराज्यीय सीमा पड़ोसी राज्यों के साथ है।

    एसपी ने कहा कि कोरोना की वजह से इंटर स्टेट एंट्री बंद है। बिना परमिशन के किसी भी तरह की कोई एंट्री न हो, इसके लिए जिला में 16 स्थानों पर नाकेबंदी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं। वह खुद भी व्यक्तिगत तौर पर सीमाओं का जायजा ले रहे हैं और समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर रहे हैं। जवानों का हौसला भी बढ़ाया जा रहा है।

    एसपी ने कहा कि जवान अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें. हर समय मास्क का इस्तेमाल करें। जवानों को मास्क के साथ-साथ फेस शील्ड व ग्लब्स आदि भी दिए गए हैं, ताकि वह सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षित रहकर ठीक से काम कर सकें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.