Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में लहसुन के बीच उगाई अफीम, पुलिस ने 25748 पौधे किए नष्ट
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में लहसुन के बीच उगाई अफीम, पुलिस ने 25748 पौधे किए नष्ट

    By Himachal VartaMay 8, 2020
    Facebook WhatsApp
    सिरमौर में लहसुन के बीच अफीम उगाने के मामले में पुलिस ने सोमदत्त को किया गिरफ्तार।
    सिरमौर में लहसुन के बीच अफीम उगाने के मामले में पुलिस ने सोमदत्त को किया गिरफ्तार।

    नाहन। प्रदेश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच उपमंडल संगड़ाह के शिवपुर में एसआईयू नाहन व हरिपुरधार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यहां लहसुन की फसल के बीच अफीम की खेती बरामद की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संगड़ाह थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
    जानकारी के अनुसार संगड़ाह के शिवपुर में एक किसान ने लहसुन की आड़ में अफीम की खेती कर डाली। पुलिस को इस मामले की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद एसआईयू नाहन और पुलिस चौकी हरिपुरधार की संयुक्त टीम में सुमेर सिंह उर्फ सोमदत्त निवासी शिवपुर, तहसील संगड़ाह के मानलीधार स्थित दोगरी (फार्म हाउस) में लहसुन के खेतों के बीच में अफीम उगाई थी। जिसकी पुलिस को सूचना मिली थी।

    पुलिस ने मौके पर लहसुन के खेत से अफीम के 25748 पौधे बरामद किए, जिसे मौके पर ही पुलिस टीम के द्वारा उखाड़ा गया। इस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना संगड़ाह में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस की इस कार्रवाई में पुलिस टीम का नेतृत्व एसआईयू नाहन के इंस्पेक्टर सर्वजीत सिंह ने किया। टीम में एएसआई गोविंद राम प्रभारी पुलिस चौकी हरिपुरधार, एएसआई रुपिंदर, मुख्य आरक्षी पंकज चंदेल, आरक्षी सन्नी व थानेश्वर सिंह शामिल रहे। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर दिया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में योग दिवस की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
    • हृदय रोग इंजेक्शन निकला नकली, कालाअंब की फार्मा कंपनी पर सबसे बड़ी कार्रवाई
    • ज़िला सोलन में 28 जून को प्लस पोलियो अभियान किया जाएगा आयोजित – मनमोहन शर्मा
    • शट-डाउन तिथि में बदलाव, 28 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.