Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शत-प्रतिशत रहा राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के एमबीए प्रथम सेमेस्टर का परिणा
    सिरमौर

    शत-प्रतिशत रहा राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के एमबीए प्रथम सेमेस्टर का परिणा

    By Himachal VartaMarch 29, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैैैरथ):– हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला द्वारा घोषित एमबीए प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय के सभी 38 छात्रों ने परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है।
    हिमांशी ने 84% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि समृद्धि चौहान ने 83.3% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और सुमन चौधरी ने 82.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। महाविद्यालय के इस अभूतपूर्व परिणाम पर प्रधानाचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला एवं स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों के समन्वयक डॉ. विवेक नेगी ने छात्रों को बधाई दी और एमबीए विभाग के शिक्षकों प्रो. मलिका सहगल, प्रो. कामिनी शर्मा, प्रो. शिखा भट्ट और योगिता अग्रवाल के योगदान की सराहना की।
    आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के बाहरी सदस्य मनमीत सिंह, विनोद शर्मा औरचेतन गुप्ता ने भी महाविद्यालय के प्रथम सत्र में ही उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्रसन्नता व्यक्त की और शिक्षकों एवं छात्रों के मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की।
    उल्लेखनीय है कि एमबीए पाठ्यक्रम को सत्र 2024-25 में पहली बार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब में प्रारंभ किया गया था। यह कोर्स हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से सम्बद्ध है और इसमें 40 सीटें उपलब्ध कराई गई थीं।
    इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं प्रशासनिक अधिकारी गर्वित हैं। महाविद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि आने वाले सत्रों में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रहेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.