Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नगर कोटी मेले की जिला सिरमौर में विशेष पहचान -विनय कुमार वि०उ० विनय कुमार ने किया जिला स्तरीय मां नगर कोटी मेले का शुभारंभ
    सिरमौर

    नगर कोटी मेले की जिला सिरमौर में विशेष पहचान -विनय कुमार वि०उ० विनय कुमार ने किया जिला स्तरीय मां नगर कोटी मेले का शुभारंभ

    By Himachal VartaMarch 30, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)जिला सिरमौर के नारग का प्रसिद्ध एवं पारंपरिक दो दिवसीय जिला स्तरीय मां नगर कोटी मेले का आज विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मां नगर कोटि देवी की विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया।
    पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर से मेला मैदान तक शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें मां नगर कोटी के कारदार, श्रद्धालु तथा स्थानीय लोग शामिल हुए।
    इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मां नगर कोटी मेले की बधाई देते हुए कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि नारग में आयोजित होने वाला यह जिला स्तरीय नगर कोटी मेला जिला सिरमौर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि दशकों से इस मेले का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ होता है, जिसमें न केवल नारग तथा पच्छाद क्षेत्र के लोग भाग लेते हैं बल्कि सिरमौर के अन्य क्षेत्रों से भी लोग इस मेले में पहुंचते हैं।
    उन्होंने कहा कि यह मेला देव परंपरा से जुड़ा होने के साथ-साथ आपसी भाईचारा, खेलकूद तथा सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है।उन्होंने कहा कि नारग क्षेत्र नगदी फसलों के उत्पादन के लिए जाना जाता है।
    विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में पेश किए गए बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है।
    उन्होंने कहा कि बजट में दूध के दाम बढ़ाने के अतिरिक्त हल्दी के दाम भी बढ़ाए गए हैं जिसके तहत अब सरकार द्वारा कच्ची हल्दी का न्यूनतम मूल्य ₹90 प्रति किलो रखा गया है, जिससे किसानों, बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। बजट में छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारी के लिए कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने मेला मैदान नारग में मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की।
    इससे पहले उपाध्यक्ष द्वारा विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन तथा खेलकूद प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया।
    एसडीएम पच्छाद
    एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय मां नगर कोटी मेला नारग डॉ प्रियंका चंद्रा ने विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को शॉल टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और इस दो दिवसीय मेले के दौरान आयोजित किया जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
     इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, जिला परिषद सदस्य आनंद परमार, तहसीलदार पच्छाद प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार नारग विनोद वर्मा, बीडीओ पच्छाद सुनील दत्त, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणबीर पंवार, अध्यक्ष नगर पंचायत राजगढ़ ज्योति साहनी, प्रधान ग्राम पंचायत नारग वैशाली ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत दीद घलूत प्रमिला शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत वासनी संजीव तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.