Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गौ हत्या के इनामी बदमाश एहसान मुठभेड़ में घायल , एनकाउंटर में पुलिस ने पैर में मारी गोली
    सिरमौर

    गौ हत्या के इनामी बदमाश एहसान मुठभेड़ में घायल , एनकाउंटर में पुलिस ने पैर में मारी गोली

    By Himachal VartaApril 2, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)( एसपी जैरथ)गौरतलब गौ हत्या के मुख्य आरोपी एहसान मोहम्मद को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आज तड़के पुलिस को सूचना मिली कि गोकशी मामले के मुख्य सरगना एहसान मोहम्मद सहसपुर से सहारनपुर की ओर जा रहा है , जिसके चलते पुलिस ने इस रोड पर नाकेबंदी पर तमाम मोटरसाइकिलों और गाड़ियों की छानबीन शुरू कर दी। इसी बीच तिमली के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोकशी मामले के मुख्य आरोपी एहसान मोहम्मद को जब जांच के लिए रोका तो वह भाग निकला , जिसके चलते पुलिस ने उसका पीछा किया और तिमली के जंगल में पुलिस की टीम ने आरोपी एहसान पर फायर कर दिया।

    एनकाउंटर में एहसान के पैर में गोली लगी है , जिसके चलते वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विकास नगर के अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताते हैं कि एहसान मोहम्मद पर पहले भी गो तस्करी और गोकशी के कई मामले चल रहे हैं। एहसान मोहम्मद पर क्लेमेंट टाउन थाने में कई मामले चल रहे है , जिसके चलते पुलिस ने उसे 15000 का इनामी बदमाश भी घोषित किया हुआ है , जबकि यह आरोपी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहले ही मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में दर्ज है। हरियाणा पुलिस भी एहसान मोहम्मद की लंबे समय से तलाश कर रही थी , लेकिन वह हमेशा ही चकमा देकर फरार हो जाता था। गौर हो कि उत्तराखंड पुलिस ने भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ऑपरेशन लंगड़ा शुरू किया , जिसके चलते हरियाणा का वांटेड बदमाश को उत्तरांचल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गौर कि गत दिनों हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर यमुना नदी के किनारे मिले गोवंश के अवशेषों और गौ हत्या का मुख्य सरगना भी एहसान मोहम्मद ही है। जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी देहरादून और एसपी विकास नगर ने अस्पताल में जाकर घटना की विस्तृत रिपोर्ट ली। साथ ही अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है , ताकि पुनः मुख्य सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार ना हो जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.