नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)( एसपी जैरथ)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर परिवार के सदस्यों के साथ झंडा लगाएगा। उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल को नाहन के तीनों मंडलों के सम्मेलन किए जाएंगे। इस सम्मेलन में तीनों मंडलों के सक्रिय कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर भाजपा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी तथा सफाई अभियान चलाया जाएगा। डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने इस ढाई वर्ष के कार्यकाल में एक भी नया विकास कार्य नहीं किया है उल्टा जो कार्य पूर्ण की सरकार में शुरू किए थे उन्हें भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की सरकार ने जनता की सुविधा के लिए कई पटवार सर्कल,पीएचसी और स्कूल खोले थे जिन्हें वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया है जो कि क्षेत्र के लोगों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन को लेकर सरकार गंभीर नहीं है पिछले अढ़ाई साल से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य बंद पड़ा है और अब सरकार मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट करना चाहती है जो सीधे तौर पर नाहन शहर की जनता के साथ अन्याय है। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता राजीव चौधरी वीरेंद्र धीरज गर्ग प्रदीप विज, अमित गुप्ता ममता प्रमिला प्रीत मोहन,सागर,मनीष चौहान कृष्ण तपेंद्र संदीप योगराज और राकेश गर्ग आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Breakng
- कैम्पस इंटरव्यू
- समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
- मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
- नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
- विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
Saturday, June 6
