Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»वनों को आग से बचाने में जन सहभागिता अयन्त आवश्यक है
    सिरमौर

    वनों को आग से बचाने में जन सहभागिता अयन्त आवश्यक है

    By Himachal VartaApril 4, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) वन मंडल अधिकारी नाहन अवनि भूषण राय ने कहा कि वनों को आग से बचाने में जन सहभागिता अयन्त आवश्यक है तथा आग लगने पर एक दूसरे की सहायता अवश्य करनी चाहिए। उन्होेंने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मियों के दौरान जंगलों व झाड़ियों में आगजनी की घटनाएं बढ जाती है जिससे वन सम्पदा के साथ-साथ वन्यजीवों को भी भारी नुकसान पहुंचता है।
    उन्होंने कहा कि नाहन वन मंडल के अंतर्गत आने वाले नाहन, जमटा, कोलर एवं त्रिलोकपुर वन परिक्षेत्रों में वनों में आगजनी की घटनाओं को रोकने हेतु विशेष कदम उठाए गए हैं जिसके लिए लगभग 100 हेक्टेयर क्षेत्र में कंट्रोल बर्निग की गई है तथा 43 किलोमीटर की सीमा तक फायर लाइन मेंटेनेंस की गई है और जंगलों के नजदीक सड़कों, रास्तों व वृक्षारोपण क्षेत्रों के आस-पास सूखी पत्तियों की सफाई, स्थानीय लोगों के बीच जंगलों की आग को फैलने से रोकने हेतु जागरूकता अभियान के अतिरिक्त नाहन वन मंडल के सभी वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन के दौरान फायर वाचर रखा गया है।
    उन्होंने कहा कि नाहन वन मंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र स्तर व वन खण्ड स्तर पर क्षेत्रीय कर्मचारियों की टीमें गठित कर दी गई है, जो जंगलों में आग को फैलने से रोकने के लिए दिन-रात डियूटी पर मुस्तैद रहेगी। तथा हाल ही संपन्न हुई भर्ती प्रक्रिया में नाहन मंडल के अंतर्गत चयनित हुए 61 वन मित्रों को प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत ड्यूटी पर तैनात कर दिया जाएगा।
    उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जलती हुई बीडी, सिगारेट व माचिस की तीली को इधर-उधर न फेंके तथा जंगलों के आस-पास कूडा-कचरा न जलाएं। लोग घासनियों में आग न लगाएं। उन्होंने कहा कि संबन्धित पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्य व अन्य जन प्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी व दायित्व को निभाएं तो हम जंगलों की आग पर काबू पा सकते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.