Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब में अफीम की खेती का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
    सिरमौर

    पांवटा साहिब में अफीम की खेती का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

    By Himachal VartaApril 5, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव गुलाबगढ़ में एक व्यक्ति के घर के पीछे तैयार किए गए अफीम के खेत का भंडाफोड़ किया है

    आरोपी की गिरफ्तारी और अफीम के पौधों की बरामदगी

    इस मामले में पुलिस ने जाफर अली पुत्र अकबर अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी निजी जमीन पर 805 अफीम के पौधे उगा रखे थे। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जाफर अली अपने घर के पीछे अफीम की खेती कर रहा है। इस पर पुलिस ने विशेष टीम बनाकर मौके पर दबिश दी।

    गठित पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और पाया कि आरोपी ने पूरी तरह से अफीम की खेती की हुई है, जिसमें 805 पौधे परिपक्व डोडे सहित पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही अफीम के पौधों को नियमानुसार नष्ट कर दिया और आरोपी जाफर अली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है

    डीएसपी ने बताया कि पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी ने किस मकसद से इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती की थी। जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।

    गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर सिरमौर पुलिस ने अफीम की खेती का यह दूसरा मामला पकड़ा है। इससे पहले 29 मार्च को कालाअंब पुलिस ने विक्रमबाग में लहसुन के खेत में उगाए गए 113 अफीम के पौधों को बरामद कर नष्ट किया था

    सिरमौर पुलिस कप्तान निश्चित सिंह सिंह नेगी ने बताया कि सिरमौर पुलिस नशे पर हर तरह से लगाम लगाने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सिरमौर पुलिस पूरी तरह से एक्टिव मोड पर चल रही है और लोगों से अपील की कि अगर कोई नशे का कारोबार करता है तो इसकी जानकारी सीधे पुलिस को दें। उन्होंने यह भी कहा कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.