Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला क्षय रोग उन्मूलन की बैठक उपायुक्त सिरमौर की अध्यक्षता में हुई आयोजित
    सिरमौर

    जिला क्षय रोग उन्मूलन की बैठक उपायुक्त सिरमौर की अध्यक्षता में हुई आयोजित

    By Himachal VartaApril 17, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) जिला टीबी फोरम व जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक  आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में हुई।
    उपायुक्त ने सिरमौर जिला की सभी पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को आगे आने की अपील की। उपायुक्त ने सभी पंचायतों मे टीबी फोरम समितियां बनाने के आदेश दिये जिनमें उप प्रधान अध्यक्ष, मेडिकल अधिकारी सदस्य सचिव, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व पंचायत सदस्य भी शामिल होगे। यह समितियां अपने क्षेत्र में टीबी उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करेगी तथा टीबी की रोगियों  को चिन्हित करेगी। उन्होंने टीबी उन्मूलन का एजेंडा ग्राम सभा की बैठक में आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
    इन समितियों के माध्यम से टीबी के लक्षण वाले रोगियों को पहचान कर, सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाएं तथा आवश्यक दिशा निर्देशों के बारे जागरूक किया जाएगा।
    बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिये कि क्षय रोग उन्मूलन अभियान को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक निक्षय मित्र बनाए जो टीबी के मरीजों को गोद लेंगे और उनको आवश्यक आहार संबंधी सुविधाएं प्रदान करेगे। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अभी तक 55 निक्षय मित्र बने है जिन्होंने टीबी के मरीजों को गोद लिया है। इसी कड़ी में मेसर्ज तिरुपति मेडिकेयर लि. पांवटा द्वारा जिला के सभी टीबी मरीजों को प्रोटीन पाउडर दिया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि जिला की जो पंचायतें लगातार 3 वर्षो तक टीबी मुक्त रहेगी उन्हें गोल्ड मेडल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में इस वर्ष 20 पंचायतों को टीबी मुक्त होने के लिए सिल्वर मेडल से नवाजा जाएगा।
    इस अवसर पर टीबी रोग से मुक्त हुए चैम्पियन ने अपने विचार सांझा किए। बैठक का संचालन जिला टीबी अधिकारी निसार अहमद ने किया।
    इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.