Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बहू ने सास की पीट-पीट कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    सिरमौर

    बहू ने सास की पीट-पीट कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    By Himachal VartaApril 19, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक बहू ने अपनी सास के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे सास की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।
    माजरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव बंगाला बस्ती कटा पत्थर सुरजपुर निवासी मनीषा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मनीषा ने बताया कि बोकडी देवी, जो उनकी झोपड़ी के सामने रहती है, उनकी सास बानो देवी के पास आई थी।  उस समय बानो देवी झोपड़ी के बाहर लोहे की चारपाई पर बैठी हुई थीं।

    शिकायत के अनुसार, किसी बात को लेकर बानो देवी और बोकडी देवी के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बोकडी देवी ने बानो देवी का सिर जोर से चारपाई के किनारे पर मारा, जिससे वह मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ीं।

    इसके बाद भी बोकडी देवी ने बानो देवी के सिर, गर्दन और पीठ पर मुक्कों से कई वार किए। इस मारपीट के चलते बानो देवी बेहोश हो गईं और जब मनीषा ने उन्हें देखा तो उनकी सांसें नहीं चल रही थीं। मनीषा ने अपनी जेठानी बोकडी पर अपनी सास के साथ मारपीट कर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

    माजरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बोकडी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (सिरमौर) निश्चित सिंह नेगी ने सास-बहू के बीच मारपीट में बानो देवी की मौत और आरोपी बोकडी देवी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.