Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कैमिकल फैक्टरी में देर रात लगी भीषण आग
    सिरमौर

    कैमिकल फैक्टरी में देर रात लगी भीषण आग

    By Himachal VartaApril 23, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- कालाअंब के औद्योगिक क्षेत्र ओगली में स्थित वशिष्ठ कैमिकल फैक्टरी में मंगलवार देर रात एक भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह आग फैक्टरी के गोदाम के ईंधन सैक्शन में लगी थी, जो तेजी से फैल गई। समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

    यह घटना मंगलवार रात 11:23 बजे के आसपास की है। आग की सूचना मिलते ही कालाअंब फायर चौकी से टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नाहन से भी एक अतिरिक्त फायर टेंडर मौके पर बुलाया गय

    करीब 10 लोगों की दमकल टीम ने दो फायर टेंडर और दो जेसीबी की मदद से आग पर काबू पाया। सुबह करीब 11 बजे जाकर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। हवा के कारण आग बुझाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

    लीडिंग फायरमैन रमेश कुमार ने बताया कि आग पराली से शुरू हुई थी और यह तेजी से ब्वायलर की ओर बढ़ रही थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जेसीबी से मिट्टी खोदकर दीवार बनाई गई, जिससे आग ब्वायलर तक नहीं पहुंच सकी। यदि ऐसा होता, तो पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो सकती थी।

    आग में फैक्टरी के स्टोर में रखी पराली और सारा ईंधन जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक फैक्टरी को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हु

    इस आपरेशन में कालाअंब फायर चौकी से विकास, शिवपाल, कुलदीप सिंह, मनजीत और अरुण तथा नाहन से लीडिंग फायरमैन रोशन अली, तपेंद्र तोमर, नीरज और कंवर सिंह शामिल रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.