Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई राजस्व अधिकारियों की बैठक
    सिरमौर

    उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई राजस्व अधिकारियों की बैठक

    By Himachal VartaApril 24, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज़) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
    उपायुक्त  ने जिला में 01 जनवरी, 2025 से 31 मार्च तक आयोजित हुई लोक अदालतों के माध्यम से निष्पादित राजस्व कार्यों की समीक्षा की तथा लोक अदालतों मे निपटाएं गए ईन्तकालात, तकसीम, निशानदेही व राजस्व प्रविष्ठियों के संशोधन के प्रकरणों की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त राजस्व अधिकारियो से लोक अदालतों के अतिरिक्त ईन्तकालात, निशानदेही, तकसीम, कृषि गणना, प्रधान मन्त्री किसान सम्मान निधि आदि मदों पर चर्चा की गई।
    उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों द्वारा इस तिमाही के दौरान प्रस्तुत की  कम प्रगति रिर्पोट पर असंतोष व्यक्त किया व प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 6 माह से अधिक समय से लंबित इंतकालो का शीघ्र निपटारा करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त  ने राजस्व अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।
    उपायुक्त ने जिला में आपदा से सम्बन्धित सभी घटनाओं पर विशेष ध्यान देने तथा आकलन करने के साथ-साथ त्वरित रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी के मौसम के मध्यनजर जिन स्थानों पर पीने के पानी की कमी है, वहां पानी उपलब्ध करने तथा वन विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित कर आगजनी की घटनाओं की जानकारी तुरन्त जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए ताकि आगजनी की घटनाओं को कम किया जा सके।
    उपायुक्त ने जिला में कार्यरत सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वह  अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित पटवार भवनों के निर्माण कार्य, शिक्षण संस्थानों व स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उप मंडल स्तर पर कमेटी का गठन कर मासिक बैठकों का आयोजन करें। जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तुत किए।
    बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी लायक राम वर्मा के अतिरिक्त जिला में कार्यरत एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.