Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा गोदाम से 19 लाख की प्रतिबंधित गोलियां बरामद ज
    सिरमौर

    पांवटा गोदाम से 19 लाख की प्रतिबंधित गोलियां बरामद ज

    By Himachal VartaApril 24, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) ( एसपी जैरथ):-नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), हिमाचल प्रदेश के ड्रग विभाग और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की एक साथ मिलकर की गई कार्रवाई में पांवटा साहिब में एक दवा कंपनी के गोदाम से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिली। वन

    टीम ने गोदाम के अंदर से लगभग 19 लाख प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं, जिसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया है।इस मामले की आगे की जांच सिरमौर ड्रग कंट्रोलर की टीम कर रही है।

    जांच पूरी होने के बाद कंपनी का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। ड्रग विभाग सिरमौर ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।जानकारी के अनुसार, एनसीबी अमृतसर जोन की टीम ने कौशिक नाम के एक व्यक्ति को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा।

    पकड़ा गया व्यक्ति विदेश भागने की कोशिश में था और उसके खिलाफ पहले से ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।एनसीबी अमृतसर की टीम को पता चला था कि कौशिक नाम का यह व्यक्ति पंजाब में प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करता है।

    जांच में यह भी सामने आया कि पांवटा साहिब में उसका एक गोदाम है। इसी सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने पांवटा साहिब में छापा मारा और लाखों की संख्या में प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद किया।

    सूत्रों के मुताबिक, कौशिक एक दवा डिस्ट्रीब्यूटर है जिसने पहले दिल्ली में एक कंपनी खोली और बाद में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में भी एक और कंपनी शुरू की। यहीं से वह प्रतिबंधित दवाएं सप्लाई करता था।

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पांवटा साहिब के गोदाम से गुजरात से लाई गई ड्रग्स को कब्जे में ले लिया है।उधर, एडीसी सन्नी कौशल ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एनसीबी से मिली जानकारी के आधार पर हिमाचल ड्रग विभाग, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और एनसीबी की संयुक्त टीम ने पांवटा साहिब में यह कार्रवाई की है।

    उन्होंने यह भी बताया कि इस संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गोदाम को सील कर दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। जांच के बाद कंपनी का लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। ड्रग विभाग आगे भी इस मामले में कार्रवाई करेगा। मौके से ड्रग विभाग ने दवाइयों के नमूने भी लिए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.