Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में खनन रक्षक भर्ती का शारीरिक परीक्षण सम्पन्न, 78 अभ्यर्थी सफल
    सिरमौर

    नाहन में खनन रक्षक भर्ती का शारीरिक परीक्षण सम्पन्न, 78 अभ्यर्थी सफल

    By Himachal VartaApril 25, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) : – सिरमौर जिला के नाहन स्थित ऐतिहासिक चंबा मैदान में खनन रक्षक के पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया का शारीरिक परीक्षण चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह प्रक्रिया एडीएम सिरमौर  एल.आर. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जीएम डीआईसी  साक्षी सत्ती,  डीएसपी नाहन रमाकांत ठाकुर व खनन अधिकारी  कुलभूषण शर्मा सहित अन्य  उपस्थित रहे।
    उद्योग विभाग के भू-विज्ञान विंग द्वारा इस भर्ती के लिए कुल 885 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 135 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए बुलाया गया था। निर्धारित तिथि पर 97 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 38 अनुपस्थित रहे।
    उपस्थिति की पुष्टि के पश्चात शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST) आयोजित किया गया, जिसमें 9 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किए गए। इसके उपरांत बचे हुए 88 अभ्यर्थियों का PET कराया गया, जिसमें से 10 और अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके।
    इस प्रकार कुल 78 अभ्यर्थी इस चरण में सफल रहे। अब इन सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की अंतिम जांच और पात्रता सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। विभाग जल्द ही मेरिट सूची तैयार कर राज्य सरकार को अंतिम चयन हेतु अनुशंसा भेजेगा।
    विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संचालित की जा रही है, और योग्य अभ्यर्थियों की सूची शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.