Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अजय सोलंकी 26 अप्रैल को करेंगे सेन-की-सेर लिंक रोड का भूमिपूजन
    सिरमौर

    अजय सोलंकी 26 अप्रैल को करेंगे सेन-की-सेर लिंक रोड का भूमिपूजन

    By Himachal VartaApril 25, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):– नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी 26 अप्रैल को अपने दौरे के दौरान सेन-की-सेर और नाहन चौगान में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।विधायक सोलंकी 26 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे सेन-की-सेर में चबाहां तालाब से सेन-की-सेर सड़क तक बनने वाली लिंक रोड का भूमि पूजन करेंग। गौर तलब हो कि लिंक रोड के बनने से न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी बल्कि क्षेत्र के लिए पुलिस विकास में भी महत्वपूर्ण साबित होगा। इस अवसर पर विधायक सोलंकी ने कहा कि लिंक रोड क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य जारी रहेंगे।जारी कार्यक्रम के अनुसार विधायक सोलंकी शाम 5:00 बजे नाहन चौगान में आयोजित होने वाले जोड़ मेले का उद्घाटन भी करेंगे।

    गौर तलब है कि नाहन के चौगान मैदान में हर वर्ष आयोजित होने वाला जोड़ मेला एक धार्मिक मेला है। इस मेले को दशम पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के नाहन आगमन को लेकर मनाया जाता है। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि यह मेला आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है।

    उन्होंने कहा कि इस मेले में विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ आते हैं और अपनी संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।विधायक सोलंकी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार क्षेत्र के सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने क्षेत्र में कई धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया है और भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे।विधायक सोलंकी के इस दौरे से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है और स्थानीय लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.