Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही शुरू हो जाएगा श्री रेणुका जी महाविद्यालय का निर्माण कार्य
    सिरमौर

    फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही शुरू हो जाएगा श्री रेणुका जी महाविद्यालय का निर्माण कार्य

    By Himachal VartaMay 6, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैैरथ):– सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे श्री रेणुका जी महाविद्यालय को जल्द ही अपना भवन मिलने जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा कॉलेज के निर्माण के लिए दी गई वन विभाग की 35 बीघा जमीन के लिए एफसीए केस तैयार कर लिया गया है। इस जमीन का निरीक्षण डीएफओ नाहन वन मंडल ए.बी. राय की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने मंगलवार को कर लिया।

    वन विभाग ने फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट के तहत मसौदा तैयार कर लिया है, जिसे अब भारत सरकार को भेजा जाएगा। जैसे ही फॉरेस्ट क्लीयरेंस रिपोर्ट प्राप्त होती है, कॉलेज भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

    प्रदेश सरकार ने इस महाविद्यालय के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जिसमें से 25 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग को पहले ही दे दिए गए हैं। यह कॉलेज श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार की प्राथमिकता में शामिल है और वे इस प्रोजेक्ट की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

    इस समय यह महाविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री रेणुका जी ददाहू के हॉस्टल में संचालित हो रहा है, जहां स्नातक स्तर के 250 छात्र-छात्राएं केवल चार छोटे कमरों में पढ़ाई कर रहे हैं। भवन बनने के बाद 25 से अधिक पंचायतों के छात्रों को उच्च शिक्षा का बड़ा लाभ मिलेगा। हालांकि इस समय पीजी कक्षाएं नहीं हैं, लेकिन नए भवन में शुरू किए जाने की संभावनाएं हैं। वर्तमान में पीजी पढ़ाई के लिए छात्रों को नाहन या शिमला जाना पड़ता है

    करीब 2.9 हेक्टेयर यानी 35 बीघा जमीन पर बनने वाले इस महाविद्यालय का नक्शा तैयार होकर एएनसी शिमला को भेजा जा चुका है। प्रस्तावित योजना में एकेडमिक भवन के साथ बेहतर खेल मैदान का प्रावधान भी किया गया है। भवन बनने के बाद कॉलेज की छात्र संख्या 800 से अधिक पहुंचने की संभावना है। संबंधित वन भूमि की जियो टैगिंग भी की जा चुकी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.