Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उद्योग मंत्री पांवटा साहिब के राजपुरा में 13 मई को करेंगे ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम की अध्यक्षता
    सिरमौर

    उद्योग मंत्री पांवटा साहिब के राजपुरा में 13 मई को करेंगे ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम की अध्यक्षता

    By Himachal VartaMay 8, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के तहत 13 मई को प्रातः 11ः00 बजे  पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के राजपुरा में उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि राजपुरा में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित गाईडलाइन के अनुसार कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों से चर्चा की गई है। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों के निष्पादन हेतु दिशा निर्देश दिए ताकि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
    उन्होंने बताया कि सरकार के इस जन हितेषी कार्यक्रम के दौरान उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्यायें सुनी जाएगी जिनका मौके पर ही निपटारा किया जायेगा। प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से भी वह इस अवसर पर संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागो द्वारा प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं सम्बन्धी प्रदर्शनी भी कार्यक्रम में लगाई जायेगी। विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी इस दौरान मौक़े पर ही जारी किये जायेंगे जिसमें हिमाचली बोनाफाईड, आय प्रमाण पत्र आदि शामिल रहेंगे । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसके माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य की जांच तथा निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।
    उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 8 से 13 मई, 2025 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उद्योग मंत्री 8 से 12 मई, 2025 तक शिलाई में लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे, जबकि 13 मई को पांवटा साहिब के राजपुरा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.