Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    सिरमौर

    आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा

    By Himachal VartaMay 10, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- सिरमौर जिले के संगड़ाह स्थित आदर्श अस्पताल में हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत दो माह पूर्व स्थापित 35 लाख रुपये की अत्याधुनिक प्रयोगशाला उद्घाटन के बाद से ही ताले में बंद पड़ी है। मरीजों के लिए यह लैब सफेद हाथी बनकर रह गई है।

    5 मई 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा उद्घाटित 10.5 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अस्पताल में लगभग 30 लाख रुपये की लिफ्ट भी बंद पड़ी है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जनरेटर की अनुपलब्धता के चलते लिफ्ट का संचालन नहीं हो पा रहा है।

    खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल भारद्वाज के अनुसार, प्रयोगशाला निर्माण करने वाली एचएलएल कंपनी ने अभी तक स्टॉक लिस्ट उपलब्ध नहीं करवाई है। वहीं, एचएलएल के अधिकारी सुनील कुमार का दावा है कि स्टॉक लिस्ट पहले ही स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी गई है। इस विरोधाभासी बयानबाजी के चलते लैब चालू होने में और देरी हो रही है।

    अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान का दर्जा तो मिल गया, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। अस्पताल में स्वीकृत 10 डॉक्टरों के पदों में से 9 पद खाली पड़े हैं। पैरामेडिकल स्टाफ की भी आधी सीटें रिक्त हैं।

    लगभग एक लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को मजबूरन निजी लैबों में जाकर महंगे दामों पर जांच करवानी पड़ रही है।

    स्थानीय लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति तुरंत की जाए। इसके अलावा, बंद पड़ी लैब और लिफ्ट को भी जल्द से जल्द चालू किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.