नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)- उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने वर्ष 2025 में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन के लिए जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन निर्धारण कर सूची जनसाधारण के लिए अवलोकन हेतु अधिसूचित की है।
अधिसूचना के अनुसार यदि जन साधारण को जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डो) के परिसीमन संबधी आक्षेप अथवा सुझाव हो तो वह 7 दिनों के भीतर अपना आक्षेप लिखित रूप में उपायुक्त सिरमौर को प्रस्तुत कर सकते है।
उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्रों की परिसीमन सूची उप-मंडलाधिकारी नाहन, पांवटा साहिब, संगडाह, शिलाई, कफोटा, पच्छाद व राजगढ़ कार्यालय तथा सचिव जिला परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय नाहन, जिला के सभी खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय व जिला के सभी ग्राम पंचायतों में उपलब्ध रहेगी।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Wednesday, September 30
