Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»इनर व्हील क्लब क्लासिक ने उपायुक्त सिरमौर का किया भव्य स्वागत
    सिरमौर

    इनर व्हील क्लब क्लासिक ने उपायुक्त सिरमौर का किया भव्य स्वागत

    By Himachal VartaMay 23, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- इनर व्हील क्लब क्लासिक नाहन की अध्यक्ष आशा भारद्वाज के नेतृत्व में क्लब की उपाध्यक्ष रचना ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष प्रगति सबलोक और सदस्या अलका जुनेजा ने आज उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से शिष्टाचार भेंट की।   इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने उपायुक्त सिरमौर का उनके नए पद पर आसीन होने पर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया।
    अध्यक्ष आशा भारद्वाज ने उपायुक्त प्रियंका वर्मा को इनर व्हील क्लब क्लासिक नाहन द्वारा जिले में किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों और क्लब की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। भारद्वाज ने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि उनका क्लब जिला सिरमौर के विकास और सामाजिक उत्थान के लिए प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर है।

    उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने इनर व्हील क्लब क्लासिक नाहन की सदस्यों के इस स्नेहपूर्ण भेंट और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और जिले के विकास में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

    वर्मा ने क्लब को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और भविष्य में भी मिलकर काम करने की इच्छा जताई।
    यह सौहार्दपूर्ण भेंट महिला शक्ति और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण का एक सुंदर उदाहरण रही, जिसमें जिला प्रशासन और नागरिक समाज के बीच मजबूत साझेदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.