Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सरकार ने जिला के 42 किसानों से खरीदी 178 क्वींटल गेहूं
    सिरमौर

    सरकार ने जिला के 42 किसानों से खरीदी 178 क्वींटल गेहूं

    By Himachal VartaMay 24, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-  प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गा के कल्याण के लिए वचनबद्ध है जिसमें विशेषकर किसानों, बागवानों और पशुपालकों के उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।
    प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए नई पहल आरम्भ की गई है, जिसके तहत प्रदेश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की परिकल्पना भी सार्थक सिद्ध होगी। किसान कल्याण को प्रमुख रखते हुए समृद्ध किसान-समृद्ध हिमाचल को पहले स्थान पर रखा है। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को प्राथमिकता के आधार पर खरीदने तथा देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया गया है। जिसके तहत गेहूं का समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया गया है जिसके तहत गेहूं का समर्थन मूल्य 60 रुपये, मक्की का 40 रुपये जबकि हल्दी का समर्थन मूल्य 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से तय किया गया है।
    परियोजना निदेशक (आतमा) सिरमौर साहब सिंह ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 15 मई से 25 मई, 2025 तक जिला सिरमौर में नाहन तथा पांवटा साहिब में प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं 60 रुपये प्रति किलो ग्राम खरीद केन्द्रों से खरीदा जा रहा है इसके अतिरिक्त किसानों को 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भाडा भी दिया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिला में 275 क्विंटल गेहूं, तथा 25 क्विंटल हल्दी खरीदने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत आज तक 42 किसानों से 178 क्वींटल गेहूं जबकि 8 किसानों से 20 क्वींटल हल्दी खरीदी गई।
    प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसान रवि कुमार गांव खदरी डाकघर विक्रम बाग तहसील नाहन निवासी बताते है कि कृषि व्यवसाय उनका पुश्तैनी काम है तथा वह वर्ष 2021 से प्राकृतिक खेती के तहत गेहूं, मक्की, धान, हल्दी का उत्पादन कर रहे है। उन्होंने 2 बीघा भूमि में गेहूं की प्राकृतिक खेती की, जिससे उनका लगभग 8 क्वींटल का उत्पादन हुआ। रवि कुमार ने 3 क्वींटल गेहूं अपने परिवार के इस्तेमाल के लिए रखी तथा 5 क्वींटल गेहूं प्रदेश सरकार द्वारा नाहन में स्थापित खरीद केन्द्र में 60 रूपये प्रति किलो बेची। इसके अतिरिक्त मुझे 2 रूपये प्रति किलो ग्राम गेहूं का भाड़ा भी मिला। इस वर्ष उनका 3 क्वींटल हल्दी लगाने का लक्ष्य है। किसानों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लिए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते है।
    इसी प्रकार नाहन तहसील के गांव सकारडी निवासी बलिन्दर सिंह बताते है कि वह 2019 से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं तथा इस वर्ष उन्होंने 2 क्वींटल गेहूं नाहन में सरकारी खरीद केंद्र में बेची। उनका इस सीजन में 5-6 बीघा में मक्की की बिजाई करने का लक्ष्य है।
    बलिन्दर सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा प्रदेश सरकार का प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतरीन समर्थन मूल्य देने के लिए धन्यवाद करते हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.