Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    • पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    • जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष 4000 पद भरे जाएंगे : मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कमराऊ में धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होलकर जयंती
    सिरमौर

    कमराऊ में धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होलकर जयंती

    By Himachal VartaMay 29, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-सिरमौर जिला भाजपा ने बुधवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कमरऊ में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने विशेष रूप से शिरकत की और रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला।

    अपने संबोधन में इंदु गोस्वामी ने रानी अहिल्याबाई होलकर को एक कुशल प्रशासिका, धर्मनिष्ठ, दयालु और दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई के कार्य और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

    उन्होंने जोर देकर कहा कि अहिल्याबाई ने पुरुष-प्रधान समाज में राजसिंहासन को सफलतापूर्वक संभाला और नारी नेतृत्व की एक अनुपम मिसाल पेश की।कार्यक्रम के दौरान हिंदू गोस्वामी ने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की सराहना की।

    उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने आतंकियों को किसी भी कीमत पर न बख्शने का संकल्प लिया था और भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

    इस अवसर पर भाजपा विधायक सुखराम चौधरी और प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए कहा कि सरकार जनता से किए गए किसी भी वादे को पूरा करने में विफल रही है।

    उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के बेरोजगार युवा और कर्मचारी सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं और कई कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल पा रहा है।भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर अजीबोगरीब फैसले लेने का आरोप लगाया, जिससे प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल अपने मित्रों की चिंता करते हैं और प्रदेश में ‘मित्रों की सरकार’ चल रही है, जिसे जनता की कोई परवाह नहीं है।

    कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष भाजपा धीरज गुप्ता, भाजपा नेता नारायण सिंह, सीमा कन्याल, मनीष चौहान, इंद्र ठाकुर और साधुराम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    • पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.