Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की नीलामी में रोनहाट के अनिल जस्टा को यू मुंबा ने 78 लाख में खरीदा
    सिरमौर

    प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की नीलामी में रोनहाट के अनिल जस्टा को यू मुंबा ने 78 लाख में खरीदा

    By Himachal VartaJune 2, 2025
    Facebook WhatsApp

    जून (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिले के रोनहाट उपतहसील के जासवी गांव से ताल्लुक रखने वाले अनिल जस्टा को प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की नीलामी में यू मुंबा ने 78 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। यह खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव की गलियों से कबड्डी की शुरुआत करने वाले अनिल अब देश के सबसे बड़े कबड्डी मंच पर उतरने को तैयार हैं।

    अनिल की पारिवारिक पृष्ठभूमि सामान्य रही है, लेकिन उन्होंने कठिन परिश्रम और अनुशासन के दम पर खुद को बेहतरीन रेडर साबित किया। हाल ही में एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुपर रेड से टीम को जीत दिलाकर उन्होंने कई प्रो टीमों का ध्यान खींचा था। यू मुंबा ने उनके प्रदर्शन को पहचानते हुए बड़ी बोली लगाई और अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।

    अनिल की सबसे बड़ी ताकत है उनकी स्पीड और दबाव के क्षणों में फैसला करने की योग्यता। उनके कोच सुरेंद्र (जिला शिमला) के मार्गदर्शन में उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। हरिद्वार में हुई युवा सीरीज में उनका प्रदर्शन भी प्रशंसनीय रहा। मैच के आखिरी पलों में भी वे निर्णायक साबित होते हैं, जो उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

    परिवार और क्षेत्र में गर्व का माहौल
    अनिल के पिता मोहन सिंह ने बताया कि बेटे की उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। दादा बंसी राम की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। अनिल के दो भाई भारतीय सेना में हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों की भरमार है और पूरे गिरिपार क्षेत्र में जश्न का माहौल है। अनिल ने यू मुंबा का आभार जताते हुए कहा कि यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है और मैं इस मौके को पूरी मेहनत से निभाऊंगा

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.