Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जानलेवा हमले में युवक ने पी जी आई में दम तोड़ा, हत्या का केस दर्ज
    सिरमौर

    जानलेवा हमले में युवक ने पी जी आई में दम तोड़ा, हत्या का केस दर्ज

    By Himachal VartaJune 3, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के पालियों में गत दिनों सड़क किनारे गंभीर हालत में मिले बर्मा पापड़ी के 27 वर्षीय जितेंद्र ने PGI चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। लिहाजा, मामले में पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

    इस वारदात को कितने लोगों ने अंजाम दिया था। ये लोग इलाके से ही ताल्लुक रखते हैं या फिर बाहरी राज्य के रहने वाले हैं। युवक पर हमला करने के पीछे हमलावरों की क्या साजिश थी। ऐसे सब सवालों का पटाक्षेप पुलिस की जांच के बाद हो सकेगा।

    इस मामले में टीमों का गठन किया गया है। वहीं, एसपी सिरमौर ने भी सोमवार को घटनास्थल का दौरा किया। और मामले में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।बता दें कि बर्मा पापड़ी के 29 वर्षीय जितेंद्र सिंह को 30 मई को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था।

    घायल युवक के पिता रघुवीर सिंह ने पुलिस थाना कालाअंब को दी शिकायत में शक जाहिर किया था कि उसके बेटे जितेंद्र सिंह को किसी ने बुरी तरह मारकर सड़क से नीचे फेंका। जब उन्हें 108 एंबुलेंस के नंबर से सूचना मिली तो बेटे को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज नाहन ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया था।

    तीन दिन मौत से लड़ते हुए वह जिंदगी की जंग हार गया। उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर न तो उसकी गाड़ी मिली और न ही मोबाइल।

    इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस कई थ्योरियों पर काम कर रही है। युवक को बुरी तरह जख्मी करने के बाद यहां लाकर सड़क किनारे फेंका गया था या फिर वारदात को यहीं अंजाम दिया गया था। ये जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

    मौके पर गाड़ी और मोबाइल का न मिलना भी इस गुत्थी को सुलझाने में बड़ी चुनौती बना है। उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ये गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

    उधर जिला सिरमौर पूर्व भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कानूनी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। विनय गुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जब हत्यारे जिस गाड़ी को लेकर गए थे वह सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे थे फिर ऐसे में पुलिस उन्हें अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई है।

    बता दे कि मृतक जितेंद्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। बेटे की दुखद मौत के बाद न केवल परिवार में बल्कि पूरे गांव में मातम छा गया है। विनय गुप्ता ने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.