Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राजगढ़ में बेंलिग मशीन से होगा पॉलिथीन कचरे का निष्पादन -अजय गर्ग
    हिमाचल प्रदेश

    राजगढ़ में बेंलिग मशीन से होगा पॉलिथीन कचरे का निष्पादन -अजय गर्ग

    By Himachal VartaMay 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। राजगढ़ शहर से निकलने वाले पॉलिथीन कचरे के निष्पादन के लिए नगर पंचायत द्वारा कार्यालय में बेलिंग मशीन स्थापित की गई है। इस नवीनतम तकनीक के माध्यम से पॉलीथीन कचरा को बेलिंग मशीन में डालकर सीधा किया जाता है ताकि उसका आयतन कम हो सके और इसका उपयोग सीमेंट अथवा सड़क निर्माण के लिए किया जा सके।
    नगर पंचायत के सचिव अजय गर्ग ने बताया कि शहर से निकलने वाले ठोस और गीला कचरे को अलग-अलग किया जाता है जिसकी मशीन के माध्यम से बेलिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि पिछले दो माह के दौरान करीब 13 क्विंटल पॉलिथीन को बेंलिंग करके स्टोर में रख दिया गया है जिसे लॉकडाउन खुलने के उपरांत सीमेंट प्लांट राजबन पांवटा को भेजा जाएगा ताकि पॉलिथीन का उपयोग सीमेंट निर्माण के कार्य में हो सके।
    उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए शहर के सभी सातों वार्डों के प्रत्येक घर को सेनिटाईज किया गया है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने की कोई संभावना उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी कोरोना योद्धा बनकर पूरे शहर की सफाई करने के लिए प्रतिदिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कचरा एकत्रित करने के अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों पर रखे डस्टबिनों से प्रतिदिन एकत्रित करके कोट ढांगर में लीज पर ली गई डंपिग साईट में ट्रक द्वारा भेजा जाता है। उन्होने बताया कि शहर की सफाई के लिए करीब 21 सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है।
    अजय गर्ग ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा शहर से निकलने वाले कूड़ा कचरे के स्थाई समाधान के लिए राजगढ़ के समीप छमरोगा में सरकार द्वारा करीब साढ़े 9 बीघा भूमि नगर पंचायत को हस्तांतरित कर दी गई है जहां पर वैज्ञानिक तरीके से कूड़ा कचरा का प्रबंधन किया जाएगा और कचरे से खाद भी निर्मित की जाएगी । बता दें कि इससे पहले शहर के कचरा को प्रतिदिन सलोगड़ा प्लांट में ले जाया जाता था। प्लांट अधिकारी द्वारा गत वर्ष के दौरान इस प्लांट में कचरा लाने को मना कर दिया गया था। उसके उपरांत नपं द्वारा कचरे के लिए कोट ढांगर में 25 हजार रूपये प्रतिमाह लीज पर भूमि ली गई है जहां पर वर्तमान में कचरा डाला जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.