Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विकसित कृषि से ही साकार होगी विकसित भारत की परिकल्पना
    सिरमौर

    विकसित कृषि से ही साकार होगी विकसित भारत की परिकल्पना

    By Himachal VartaJune 6, 2025
    Facebook WhatsApp
     नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- भारतीय कृषि निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और देश की समृद्धि का आधार कृषि और किसान हैं इसी परिकल्पना को साकार करने के लिए जिला सिरमौर के विभिन्न गावों में विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत जारी है कृषि संवाद एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन। केंद्रीय कृषि मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निर्देशन में पूरे देश में चलाए जा रहे ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर, कृषि विभाग एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की अलग अलग टीमों ने जिला सिरमौर के विभिन्न गांवों मटक माजरी, मुगला वाला, डांडा, कमरऊ , जबरोग , बकरास , कुफ्टू , देवका पुंडला , जामली , फतेहपुर, काशीपुर , रामनगर , कांड , कटाह शीतला , जरवा , खोजर और रेडली  गांवों में कृषि संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जिनमें भारी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
    जिला सिरमौर के कृषि उपनिदेशक डॉ राजकुमार, आत्मा के परियोजना निदेशक डॉ साहब सिंह और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पंकज मित्तल ने बताया कि इन  शिविरों  के माध्यम से केंद्र के वैज्ञानिकों  के साथ साथ कृषि विभाग और आत्मा के अधिकारी भी प्रतिदिन जिला सिरमौर  के अलग अलग गावों में जा कर किसानों के साथ परिचर्चा कर रहे है और विभिन्न सरकारी योजनाओं-प्राकृतिक खेती, प्राकृतिक खेती, मृदा  स्वास्थ्य कार्ड, उच्च तकनीक बागवानी, पशुधन प्रबंधन, और विभिन्न सरकारी योजनाओं व अनुदानों की जानकारी जानकारी दे रहे है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर किसानों के साथ चर्चा के दौरान उनकी कृषि सम्बन्धी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
    संगड़ाह उपमंडल की रेडली पंचायत में भी कृषि अधिकारियों ने अपने सम्बोधन में कहा की सरकार किसानो  की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है ताकि किसानों की आर्थिकी मजबूत हो और उनके उत्पाद को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार में उचित दाम मिले इसके लिए वैज्ञानिक खेती करने का आहवाहन किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए किसानों का आह्वान किया और कहा की पर्यावरण हितैषी और मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए उत्तम खेती को अपना कर ही किसान अपनी खेती की लागत में कमी लाने के साथ साथ गुणवत्तायुक्त उत्पाद भी तैयार कर सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण में भी अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं । इन शिविरों के माध्यम से किसानों को खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली विभिन्न फसलों और उनकी खेती में अपनाई जाने वाली उन्नत वैज्ञानिक विधियों के बारे में  विशेष रूप से जानकारी प्रदान की जा रही है और इससे सम्बंधित प्रकाशन सामग्री भी उपलब्ध करवाई जा रही है !
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.