Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ पोस्ट को लेकर युवक गिरफ्तार, देशद्रोह का मामला दर्ज
    सिरमौर

    पांवटा साहिब में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ पोस्ट को लेकर युवक गिरफ्तार, देशद्रोह का मामला दर्ज

    By Himachal VartaJune 9, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में देशद्रोह के एक सनसनीखेज मामले में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सुलेमान नामक इस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखी पोस्ट की थी।   पुलिस ने उसे पांवटा साहिब के बद्रीपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है, जहां वह सब्जी की रेहड़ी लगाता था।पुलिस के अनुसार, सुलेमान के खिलाफ 27 मई को भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए (देशद्रोह) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    जानकारी मिली है कि “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान देश भर में पाकिस्तान के जासूसी नेटवर्क से जुड़े और देशद्रोही गतिविधियों में शामिल लोग बेनकाब हुए हैं, और यह मामला भी उसी कड़ी में सामने आया है।

    आपत्तिजनक पोस्ट्स और शिकायतआरोपी सुलेमानी अप्सरा जे पर सिर्फ पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने का ही नहीं, बल्कि हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भी ऐसी भाषा का प्रयोग करने का आरोप है, जिससे आम जनमानस की भावनाएं भड़क सकती हैं।

    बताया जा रहा है कि उसने टूटे हुए जहाज के टुकड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे वाली पोस्ट भी डाली थी।यह मामला तब सामने आया जब बद्रीपुर निवासी अभिषेक वर्मा नामक एक युवक ने 27 मई को पांवटा साहिब थाने में सुलेमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। भनक लगने पर सुलेमान पांवटा साहिब से फरार हो गया था।पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी फरार होने के बावजूद, पुलिस लगातार सुलेमान को पकड़ने के प्रयास कर रही थी।

    आखिरकार, 8 जून, रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पांवटा साहिब में वापस आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और सुलेमान को धर दबोचा।सिरमौर के पुलिस अधीक्षक  निश्चित सिंह नेगी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की।

    उन्होंने बताया कि यह संभवतः सिरमौर जिले में अपनी तरह का पहला मामला है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए (देशद्रोह) के तहत मामला दर्ज है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.