Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»वर्तमान सरकार ने सिरमौर में किए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 103 आवास स्वीकृत
    सिरमौर

    वर्तमान सरकार ने सिरमौर में किए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 103 आवास स्वीकृत

    By Himachal VartaJune 9, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-  कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना सही अर्थों में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्थक की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के कल्याणार्थ अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। सरकार द्वारा लोगों को सडक, शिक्षा तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले (बी.पी.एल) परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गृह निर्माण के लिए अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है।
    मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों मे गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे सभी वर्गों के परिवारों को गृह निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये की अनुदान राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत अनुदान राशि तीन किश्तों मे लाभार्थी के उपलब्ध करवाई जाती है, जिसमें प्रथम किश्त 65 हजार निर्माण कार्य आरम्भ होने पर, दूसरी किश्त 45 हजार निर्माण कार्य के लैंटर स्तर तक चिनाई होने पर तथा तीसरी व अतिंम किश्त 40 हजार रूपये  की राशि निर्माण कार्य पूर्ण होने पर दी जाती है।
    परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सिरमौर अभिषेक मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान जिला में 103 आवास स्वीकृत किए गए, जिसके तहत वित वर्ष 2022-23 के दौरान 65 मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया जिस पर 97 लाख 50 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई तथा 2023-24 में 22 मकान निर्माण के लिए 33 लाख रूपये जबकि 2024-25 में 16 गृह निर्माण के लिए 24 लाख रूपये  स्वीकृत किए गए जिसके अतंर्गत 81 मकानों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि शेष 22 मकानों का कार्य अन्तिम चरण में है।
     खण्ड विकास अधिकारी नाहन परमजीत सिंह ने बताया कि नाहन विकास खण्ड के अंतर्गत वित वर्ष 2022-23 में 11 मकान, वर्ष 2023-24 में 3 जबकि 2024-25 में 2 मकान इस योजना के तहत स्वीकृत कए गए, जिनका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसके लिए सरकार द्वारा लाभार्थियों को 16 लाख 50 हजार रूपये की अनुदान राशि उपलब्ध करवा दी गई है।
    मुख्यमंत्री आवास योजना की लाभार्थी जमना देवी, गांव कन्यारी, डाकघर कौंलावाला भूड, तहसील नाहन जिला सिरमौर बताती हैं कि उनके परिवार में चार सदस्य थे, जिनमें दो बेटे हैं । पती दर्जी का काम करते थे जिनका 2019 में देहान्त हो गया। सारी घर की जिम्मेवारी उन्हीं के कन्धों पर आ गई। रहने के लिए कच्ची झोपडी थी। बी.पी.एल. में चयन होने से उन्हें 2024 में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये की राशि स्वीकृत हुई जिससे उन्होंने एक कमरा, एक रसोईघर तथा एक शौचालय का निर्माण किया। आज उनके पास पक्का मकान है, जिसके  लिए वह प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री का बार-बार धन्यवाद करती है।
    साहिल पुत्र रेखा देवी गांव गुमटी, डाकघर पालियों, तहसील नाहन जो अनुसूचित जाति वर्ग से सम्बंध रखते हैं। उनके परिवार की स्थिति बड़ी दयनीय थी। पिता मजदूरी का कार्य करते है तथा माताजी गृहणी है, उनके पास कच्चा जर्जर अवस्था में मकान था। वर्ष 2024 में उन्हें सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये की अनुदान राशि मिली जिसके लिए वह प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।
    इसी प्रकार इस योजना के लाभार्थी राजपाल गांव खैरवाला, डाकघर विक्रमबाग, तहसील नाहन जिला सिरमौर बताते हैं कि उनके परिवार में 6 सदस्य है वह स्वयं मजदूरी कर परिवार का पालन करते है। प्रदेश सरकार ने उन्हें 2023 में गृह निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार की राशि प्रदान की जिससे उन्होंने आज एक सुंदर घर का निर्माण किया हैं, इसके लिए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.